Wednesday, January 23, 2019

GURUDEV DAYA KARKE BHAJAN LYRICS

                                          गुरुदेव  दया करके 



                                             गुरुदेव दया करके, मुझको अपना लेना,
                   मैं शरण पड़ा तेरे, चरणों मैं जगह देना    ।। गुरुदेव... ।।
   
करूणानिधि नाम तेरा, करुणा दिखलाओ तुम,
सोये हुए भाग्यों को, हे नाथ जगाओ तुम,
मेरी नांव भॅवर डोले, उसे पार लगा देना   ।।गुरुदेव... ।।  

तुम सुख के सागर हो, निर्बल के सहारे हो,
इस तन में समाये हो, मुझे प्राणों से प्यारे हो,
नित माला जपूं तेरी, नहीं दिल से भुला देना   ।।गुरुदेव... ।।

पापी हूं या कपटी हूं, जैसा भी हूं तेरा हूं,
घरबार छोड़कर मैं, जीवन से खेला हूं,
दुःख का मारा हूं मैं, मेरे दुखड़े मिटा देना   ।।गुरुदेव... ।।

मैं सबका सेवक हूं, तेरे चरणों का चेरा हूं,
नहीं नाथ भूलाना मुझे, इस जग में अकेला हूं,
तेरे दर का भिखारी हूं, मेरे मेरे दोष मिटा देना   ।।गुरुदेव... ।।



  

Saturday, January 19, 2019

CHANDAN HAI IS DESH KI MATI LYRICS

    चन्दन है इस देश की माटी 


चन्दन है इस देश की माटी , तपोभूमि हर ग्राम है । 
हर बाला देवीकी प्रतिमा, बच्चा-बच्चा राम है  ।। 

हर शरीर मंदिर-सा पावन,
हर मानव उपकारी है। 
जहाँ सिंह बन गये खिलौने ,
गाय जहाँ माँ प्यारी है। 
जहाँ सवेरा शंख बजता , लोरी गाती शाम है ।।  हर बाला... १।।

जहाँ कर्म से भाग्य बदलते ,
श्रमनिष्ठा कल्याणी है। 
त्याग और तपकी गाथाएँ ,
गाती कवि की वाणी है। 
ज्ञान जहाँ का गंगा जल-सा , निर्मल और अविराम है ।।  हर बाला... २।। 

जिसके सैनिक समरभूमि में ,
गया करते गीता है। 
जहाँ खेतमें हलके नीचे ,
खेला करती सीता है। 
जीवन का  आदर्श जहाँ पर , परमेश्वर का धाम है ।। हर बाला...३।। 





Featured Post

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA हरी के मुख सुं गीता उपजी, कीण कीण रे मन भाई राम।  म्हारो मन लाग्यो गीता में  महांने ग...