Sunday, February 17, 2019

SRI DURGA CHALISA

                           श्री दुर्गा  चालीसा 




नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अम्बे दुःख हरनी।।
निराकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैली उजियारी।।
शशि ललाट मुख महा महा विशाला। नेत्र लाल भृकुटि विकराला।।
रूप मातु को अधिक सुहावे। दरश करत जन अति सुख पावे।।
तुम संसार शक्ति लय कीना। पालन हेतु आन्न धन दीना।।
अन्नपूर्णा हुइ जग पला। तुम ही आदि सुन्दरी बाला।।
प्रलयकाल सब नाशन हारी। तुम गौरी शिवशंकर प्यारी।।
शिव योगी तुम्हरे गुण गावें। ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें।।
रूप सरस्वती को तुम धारा। दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा।।
धरा रूप नरसिंह को अम्बा। प्रगट भई फाड़कर खम्बा।।
रक्षा करि प्रह्लाद बचायो। हिरणाकुश को स्वर्ग पठायो।।
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं। श्री नारायण अंग समाही।।
क्षीरसिन्धु में करत विलासा। दयासिन्धु दीजै मन आसा।।
हिंगलाज में तुम्हीं भवनी। महिमा अमित न जाय बखानी।।
मातंगी धूमावति माता। भुवनेश्वरि बगला सुखदाता।।
श्री भैरव तारा जग तारिणि। छिन्न भाल भव दुःख निवारिणि।।
केहरि वाहन सोह भवानी। लांगुर वीर चलत अगवानी।।
कर में खप्पर खड्ग विराजे। जाको देख काल डर भाजे।।
सोहे अस्त्र और तिरशूला। जाते उठत शत्रु हिय शूला।।
नगर कोटि में तुम्हीं विराजत। तिंहु लोक में डंका बाजत।।
शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे। रक्तबीज शंखन संहारे।।
महिषासुर नृप अति अभिमानी। जेहि अघ भार मही अकुलानी।।
रूप कराल कलिका धारा। सेन सहित तुम तिहि संहारा।।
परी गाढ़ सन्तन पर जब जब। भई सहाय मातु तुम तब तब।।
अमरपुरी अरु बासव लोका। तव महिमा सब रहें अशोका।।
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी। तुम्हें सदा पूजें नर नारी।।
प्रेम भक्ति से जो यश गावे। दुःख दारिद्र निकट नहिं आवे।।
ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई। जन्म -मरण ताको छुटि जाई।।
जोगी सुर मुनि कहत पुकारी। योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी।।
शंकर आचारज तप कीनो। काम अरु क्रोध जीति सब लीनो।।
निशिदिन ध्यान धरो शंकर को। काहु काल नहिं सुमिरो तुमको।।
शक्ति रूप को मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछतायो।।
शरणागत हुइ कीर्ति बखानी। जय जय जय जगदम्ब भवानी।।
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा। दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा।।
मोको मातु कष्ट अति घेरो। तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो।।
आशा तृष्णा निपट सतावे। मोह मदादिक सब विनशावै।।
शत्रु नाश कीजै महारानी। सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी।।
करो कृपा हे मातु दयाला। ऋद्धि सिद्धि दे करहु निहाला।।
जब लगि जियौं दया फल पाऊं। तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं।।
दुर्गा चालीसा जो नित गावै। सब सुख भोग परम पद पावै।।
देवीदास शरण निज जानी। करहु कृपा जगदम्ब भवानी।।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA हरी के मुख सुं गीता उपजी, कीण कीण रे मन भाई राम।  म्हारो मन लाग्यो गीता में  महांने ग...