Sunday, March 10, 2019

BHAIRAV CHALISA IN HINDI श्री भैरव चालीसा । जय जय श्री काली के लाला।

भैरव चालीसा 




॥ दोहा ॥
श्री गणपति, गुरु गौरी पद, प्रेम सहित धरि माथ।
चालीसा वंदन करौं, श्री शिव भैरवनाथ॥
श्री भैरव संकट हरण, मंगल करण कृपाल।
श्याम वरण विकराल वपु, लोचन लाल विशाल॥
जय जय श्री काली के लाला। जयति जयति काशी- कुतवाला॥
जयति 'बटुक- भैरव' जय हारी। जयति 'काल- भैरव' बलकारी॥
जयति 'सर्व- भैरव' सुखदाता  । जयति।'नाथ- भैरव' विख्याता  ॥
भैरव रूप कियो शिव धारण। भव के भार उतारण कारण॥
भैरव रव सुनि हवै भय दूरी। सब विधि होय कामना पूरी॥
शेष महेश आदि गुण गायो। काशी- कोतवाल कहलायो॥
जटा जूट सिर चंद्र विराजत। बाला, मुकुट, बिजायठ साजत॥
कटि करधनी घुंघरू बाजत। दर्शन करत सकल भय भाजत॥
जीवन दान दास को दीन्हो। कीन्ह्यो कृपा नाथ तब चीन्हो॥
वसि रसना बनि सारद- काली। दीन्हो वर राख्यो मम लाली॥
धन्य धन्य भैरव भय भंजन। जय मनरंजन खल दल भंजन॥
कर त्रिशूल डमरू शुचि कोड़ा। कृपा कटाक्ष सुयश नहिं थोडा॥
जो भैरव निर्भय गुण गावत। अष्टसिद्धि नवनिधि फल पावत॥
रूप विशाल कठिन दुख मोचन। क्रोध कराल लाल दुहुं लोचन॥
अगणित भूत प्रेत संग डोलत। बम बम बम शिव बम बम बोलत॥
रुद्रकाय काली के लाला। महा कालहू के हो काला॥
बटुक नाथ हो काल गंभीरा। श्वेत, रक्त अरु श्याम शरीरा॥
करत तीनहू रूप प्रकाशा। भरत सुभक्तन कहं शुभ आशा॥
रत्न जड़ित कंचन सिंहासन। व्याघ्र चर्म शुचि नर्म सुआनन॥
तुमहि जाइ काशिहिं जन ध्यावहिं। विश्वनाथ कहं दर्शन पावहिं॥
जय प्रभु संहारक सुनन्द जय। जय उन्नत हर उमानन्द जय॥
भीम त्रिलोचन स्वान साथ जय। बैजनाथ श्री जगतनाथ जय॥
महाभीम भीषण शरीर जय। रुद्र त्रयम्बक धीर वीर जय॥
अश्वनाथ जय प्रेतनाथ जय। स्वानारुढ़ सयचंद्र नाथ जय॥
निमिष दिगंबर चक्रनाथ जय। गहत अनाथन नाथ हाथ जय॥
त्रेशलेश भूतेश चंद्र जय। क्रोध वत्स अमरेश नन्द जय॥
श्री वामन नकुलेश चण्ड जय। कृत्याऊ कीरति प्रचण्ड जय॥
रुद्र बटुक क्रोधेश काल धर। चक्र तुण्ड दश पाणिव्याल धर॥
करि मद पान शम्भु गुणगावत। चौंसठ योगिन संग नचावत॥
करत कृपा जन पर बहु ढंगा। काशी कोतवाल अड़बंगा॥
देयं काल भैरव जब सोटा। नसै पाप मोटा से मोटा॥
जाकर निर्मल होय शरीरा। मिटै सकल संकट भव पीरा॥
श्री भैरव भूतों के राजा। बाधा हरत करत शुभ काजा॥
ऐलादी के दुःख निवारयो। सदा कृपा करि काज सम्हारयो॥
सुन्दरदास सहित अनुरागा। श्री दुर्वासा निकट प्रयागा॥
'श्री भैरव जी की जय' लेख्यो। सकल कामना पूरण देख्यो॥

॥ दोहा॥
जय जय जय भैरव बटुक, स्वामी संकट टार।
कृपा दास पर कीजिए, शंकर के अवतार॥
जो यह चालीसा पढ़े, प्रेम सहित सत बार। 
उस घर सर्वानन्द हों, वैभव बढे अपार॥ 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA हरी के मुख सुं गीता उपजी, कीण कीण रे मन भाई राम।  म्हारो मन लाग्यो गीता में  महांने ग...