Monday, March 18, 2019

OM JAI SRI KRISHNA HARE | SRI KRISHNA AARTI WITH LYRICS IN HINDI

OM JAI SRI KRISHNA HARE | SRI KRISHNA AARTI WITH LYRICS IN HINDI




 ॐ जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय श्री कृष्ण हरे।
भक्तन के दुख सारे पल में दूर करे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..

 परमानन्द मुरारी, मोहन गिरधारी।
जय रस रास बिहारी जय जय गिरधारी॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..

 कर कंचन कोटि सोहत कानन में बाला।
मोर मुकुट पीताम्बर सोहे बनमाला॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..

 दीन सुदामा तारे दरिद्रों के दुख टारे।
गज के फंद छुड़ाए भव सागर तारे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..

 हिरण्यकश्यप संहारे नरहरि रूप धरे।
पाहन से प्रभु प्रगटे जम के बीच परे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..

 पापी कंस विदारे नल कूबर तारे।
दामोदर छवि सुंदर भगतन के प्यारे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..

 काली नाग नथैया नटवर छवि सोहे।
फन-फन नाचा करते नागन मन मोहे॥
ॐ जय श्री कृष्ण हरे..

 राज्य उग्रसेन पाये माता शोक हरे।
द्रुपद सुता पत राखी करुणा लाज भरे॥

No comments:

Post a Comment

Featured Post

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA

MAHARO MANN LAGYO GEETA ME | SRI GEETA हरी के मुख सुं गीता उपजी, कीण कीण रे मन भाई राम।  म्हारो मन लाग्यो गीता में  महांने ग...